1.txt
Welcome to my blog LAMHE
दिल ने जिस लम्हा जो महसूस किया है मैंने उस अहसास को अल्फ़ाज़ में पिरोने की कोशिश की है|
और ऐसे ही अहसासात और लम्हात का इक गाँव बसाया है जिसे मैंने नाम दिया है "लम्हे"
आपसे उम्मीद है कि मेरी ख़ामियों के लिए आप मुझे मुआफ़ करेंगे.
आपसे एक इल्तजा और कि ये लम्हे मेरा ख़ज़ाना है इन्हें यहाँ से कॉपी करके sms या Email न करें|
लम्हे तक आने के लिए शुक्रिया
रवि





Tuesday, June 14, 2011

वो लड़की

वो लड़की पगली है दीवानी है पर अच्छी लगती है|
अनसमझी सी एक कहानी है पर अच्छी लगती है||


छत पर आकर फोन से जाने किससे लड़ती रहती है|
थोड़ी सी ज़िद्दी है मनमानी है पर अच्छी लगती है||


गर थोड़ा सा फुसला दो तो पल में बहल जाती है वो|
वो एक दम  बुद्दू  की नानी है पर अच्छी लगती है|| 


गहरी सोच में डूबे रहना और "धत्त" कहकर हंस देना|
उसकी ये आदत बड़ी पुरानी है पर अच्छी लगती है||


ना जाने क्या नाम है उसका? ना जाने कौन है वो?
वो लड़की मेरे लिए अनजानी है पर अच्छी लगती है||

No comments:

Post a Comment