1.txt
Welcome to my blog LAMHE
दिल ने जिस लम्हा जो महसूस किया है मैंने उस अहसास को अल्फ़ाज़ में पिरोने की कोशिश की है|
और ऐसे ही अहसासात और लम्हात का इक गाँव बसाया है जिसे मैंने नाम दिया है "लम्हे"
आपसे उम्मीद है कि मेरी ख़ामियों के लिए आप मुझे मुआफ़ करेंगे.
आपसे एक इल्तजा और कि ये लम्हे मेरा ख़ज़ाना है इन्हें यहाँ से कॉपी करके sms या Email न करें|
लम्हे तक आने के लिए शुक्रिया
रवि





Sunday, August 18, 2013

हौसला


ज़िन्दगी के सफ़र में, जो तेरे पाँव में छाले पड़े हैं
मुश्किलात के बवंडर, जो तेरी राहों में अड़कर खड़े हैं
तेरी पलकों पे जो अश्कों की नमी सी है
तेरी ज़िन्दगी में जो खालीपन है, कमी सी है

तू अपनी राह से डांवाडोल न होना
यकीनन ज़िन्दगी एक दिन तेरे सजदे में उतर जाएगी
वक़्त की बेरहमी से तू मायूस न होना
ये जो अँधेरी रात है अब जल्द सिमट जाएगी

तेरी आँखों में अगर ख़्वाबों का डेरा होगा
जिसे भी चाह लेगा तू वो यकीनन तेरा होगा


No comments:

Post a Comment