1.txt
Welcome to my blog LAMHE
दिल ने जिस लम्हा जो महसूस किया है मैंने उस अहसास को अल्फ़ाज़ में पिरोने की कोशिश की है|
और ऐसे ही अहसासात और लम्हात का इक गाँव बसाया है जिसे मैंने नाम दिया है "लम्हे"
आपसे उम्मीद है कि मेरी ख़ामियों के लिए आप मुझे मुआफ़ करेंगे.
आपसे एक इल्तजा और कि ये लम्हे मेरा ख़ज़ाना है इन्हें यहाँ से कॉपी करके sms या Email न करें|
लम्हे तक आने के लिए शुक्रिया
रवि





Friday, August 23, 2013

गुलज़ार साब के लिए

ना मालूम हिमाक़त है कि हिम्मत है
यूँ दस्तक देना सूरज के दरवाज़े पर
मुझ अधजले से दीपक की

मैं ये सोच कर आपके सजदे में हूँ
आप मुस्कुरा जो दिए तो संवर जाऊंगा
गर न हो सकी हासिल मुझको
नज़र-ए-करम आपकी
तब भी उम्र भर
मैं अपने हौसले पे मुस्कुराऊंगा

No comments:

Post a Comment